'रूसी आक्रमणकारियों' के खिलाफ हिंसक भाषा के प्रयोग के लिए फेसबुक ने बदली पॉलिसी

रॉयटर्स ने इंटरनल ईमेल के हवाले से बताया है कि फेसबुक की पेरेंट कंपनी मेटा ने कुछ देशों में फेसबुक और इंस्टाग्राम यूज़र्स को 'रूसी आक्रमणकारियों' के खिलाफ हिंसक भाषा के प्रयोग की इजाज़त दी है। बकौल ईमेल, मेटा उन पोस्ट को भी अस्थाई तौर पर अनुमति देगा जिसमें व्लादिमीर पुतिन और अलेक्जेंडर लुकाशेंको की हत्या की बात कही जाएगी।