रूसी उकसावे का जवाब नहीं देगा यूक्रेन: राष्ट्रपति वोलोदिमिर ज़ेलेंस्की
यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर ज़ेलेंस्की ने शनिवार को कहा कि उनका देश रूसी आक्रमण की धमकी के बीच उकसावे का जवाब नहीं देगा। उन्होंने कहा कि मास्को समर्थित अलगाववादियों के नियंत्रित क्षेत्रों और रूसी सीमा के अंदर यूक्रेन द्वारा गोलीबारी करने की खबरें 'झूठी' हैं। वह वार्षिक म्यूनिख सुरक्षा सम्मेलन में वरिष्ठ पश्चिमी सुरक्षा अधिकारियों को संबोधित कर रहे थे।