रूसी कंपनी रॉज़नेफ्ट में अपनी 19.75% हिस्सेदारी खत्म करेगी ब्रिटिश तेल कंपनी बीपी

ब्रिटिश तेल कंपनी बीपी ने रूस की सरकारी तेल कंपनी रॉज़नेफ्ट से अपनी 19.75% हिस्सेदारी निकालने का फैसला किया है। बीपी के चेयरमैन हैल्ग लुंड के अनुसार, "रूस के यूक्रेन पर हमले...से कई क्षेत्रों पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ा है।" 30 वर्षों से रूस में काम कर रही बीपी अब रॉज़नेफ्ट के लिए भंडारण, उत्पादन और मुनाफा दर्ज नहीं करेगी।