रूसी घुसपैठ के बीच चर्नोबिल परमाणु संयंत्र में बढ़ रहा रेडिएशन का स्तर: यूक्रेन की एजेंसी

यूक्रेन की परमाणु एजेंसी ने शुक्रवार को कहा कि उसने दुनिया के सबसे भयानक परमाणु त्रासदी के स्थल चर्नोबिल परमाणु ऊर्जा संयंत्र में रेडिएशन स्तर में वृद्धि दर्ज की है। विशेषज्ञों के मुताबिक, इलाके में भारी सैन्य उपकरणों की आवाजाही से रेडियोऐक्टिव धूल हवा में उठने के कारण ऐसा हुआ है। रूसी सेना ने चर्नोबिल पर कब्ज़ा कर लिया है।