रूसी टेनिस खिलाड़ी रुबलेव ने लाइव टीवी कैमरे पर लिखा 'नो वॉर प्लीज़', तस्वीरें हुईं वायरल
यूक्रेन पर रूस के हमले की बीच हुबेर्ट हुर्काज़ के खिलाफ दुबई टेनिस चैंपियनशिप का सेमीफाइनल मैच जीतने के बाद रूसी टेनिस खिलाड़ी ऐंड्रे रुबलेव ने लाइव टीवी कैमरे पर 'नो वॉर प्लीज़' लिख दिया। रुबलेव ने पहले कहा था, "आप समझ सकते हैं कि दुनिया में शांति होना और एक-दूसरे का सम्मान करना कितना महत्वपूर्ण है।"