रूसी तेल पर प्रतिबंध लगा तो कच्चे तेल की कीमत $300/बैरल हो जाएगी: रूसी उप-प्रधानमंत्री

पश्चिमी देशों द्वारा रूस से कच्चे तेल के आयात पर प्रतिबंध लगाने की चर्चाओं के बीच रूस के उप-प्रधानमंत्री अलेक्ज़ेंडर नोवाक ने कहा है कि इसके 'विनाशकारी' परिणाम होंगे। बकौल नोवाक, "(तेल की कीमत) कम-से-कम $300/बैरल हो जाएगी।" बकौल नोवाक, रूस से प्राप्त तेल की मात्रा की भरपाई करने में यूरोप को 1 साल से अधिक समय लग जाएगा।