रूसी मंत्री ने यूक्रेनी राष्ट्रपति को कहे अपशब्द, आलोचना होने पर छोड़ी यूएनएससी की मीटिंग

रूसी विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव ने गुरुवार को संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (यूएनएससी) की मीटिंग के दौरान यूक्रेन में रूस के 'सैन्य अभियान' का बचाव किया। वहीं, उन्होंने अमेरिका व पश्चिमी देशों का ज़िक्र कर यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर ज़ेलेंस्की के लिए अपशब्दों का इस्तेमाल किया। यूएनएससी के लगभग सभी सदस्यों द्वारा आलोचना के बीच लावरोव मीटिंग छोड़कर चले गए।