रूसी यात्री विमान ने साइबेरिया के जंगल में की इमरजेंसी लैंडिंग, 4 लोगों की मौत

रूस के आपातकालीन मंत्रालय ने बताया है कि दक्षिण-पूर्वी साइबेरिया के एक जंगल में एक छोटे यात्री विमान के आपातकालीन लैंडिंग करने पर 4 लोगों की मौत हो गई है। बतौर रिपोर्ट्स, विमान के क्रू ने हार्ड लैंडिंग करने से पहले उपकरण फेल होने के बारे में बताया था। विमान में 14 यात्री और 2 क्रू मेंबर सवार थे।