रूसी राष्ट्रपति पुतिन ने यूक्रेन में सैन्य अभियान की घोषणा की

रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने पूर्वी यूक्रेन में सैन्य अभियान की घोषणा की है। इससे पहले यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर ज़ेलेंस्की ने कहा था, "अगर कोई हमारी ज़मीन...हमारी आज़ादी...और हमारी ज़िंदगी...छीनने का प्रयास करता है तो हम अपनी रक्षा करेंगे।" वहीं, संयुक्त राष्ट्र के प्रमुख एंटोनियो गुटेरेश ने पुतिन से रूसी सैनिकों को यूक्रेन पर हमला रोकने को कहा था।