रूसी राष्ट्रपति संग बैठक में इयरफोन नहीं लगा पाए शरीफ, हंसते पुतिन का वीडियो सामने आया

रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन का एक वीडियो सामने आया है जिसमें वह इयरफोन नहीं लगा पा रहे पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज़ शरीफ पर हंसते दिख रहे हैं। पूर्व पाकिस्तानी प्रधानमंत्री इमरान खान की पार्टी पीटीआई की सदस्य द्वारा शेयर किए गए वीडियो में शरीफ एक सहयोगी से मदद मांगते दिखे। शरीफ के कान से डिवाइस गिरते ही पुतिन हंस पड़े।