रूसी रूबल चढ़कर यूक्रेन में हमले से पहले के स्तर पर पहुंचा

रूसी रूबल चढ़कर उस स्तर पर पहुंच गया है जहां यह राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन द्वारा यूक्रेन में 'सैन्य अभियान' शुरू करने से पहले था। रूबल गुरुवार को मॉस्को में शुरुआती कारोबार में $1 के मुकाबले 74.2625 पर ट्रेड कर रहा था। गौरतलब है, कई देशों द्वारा रूस से तेल और गैस का आयात जारी रखने के बाद ऐसा हुआ है।