inshorts

रूसी रॉकेट डिज़ाइनर द्वारा जूते पर थूकने के बाद मस्क ने शुरू की थी 'स्पेसX': किताब का दावा

नासा के पूर्व डिप्टी एडमिनिस्ट्रेटर लोरी गार्वर ने अपनी नई किताब में दावा किया है कि एक रूसी रॉकेट डिज़ाइनर द्वारा एलन मस्क के जूते पर थूकने के बाद उन्हें अपनी स्पेसक्राफ्ट निर्माण कंपनी 'स्पेसX' शुरू करने की प्रेरणा मिली थी। उन्होंने लिखा, "एलन ने...इतना अपमानित महसूस किया कि...उन्होंने उनसे प्रतिस्पर्धा के लिए...अपनी रॉकेट कंपनी शुरू करने का फैसला लिया।