रूसी संसद ने राष्ट्रपति पुतिन को देश के बाहर सैन्य बल प्रयोग की अनुमति दी
रूसी संसद के ऊपरी सदन ने सर्वसम्मति से राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को देश के बाहर सैन्य बल प्रयोग की अनुमति दे दी है। इससे पहले, राष्ट्रपति पुतिन ने यूक्रेन में दो पृथक इलाकों (डोनेस्क और लुगांस्क) को स्वतंत्र क्षेत्र के तौर पर औपचारिक मान्यता दी थी। राष्ट्रपति पुतिन ने दोनों क्षेत्रों में रूसी सैनिकों की तैनाती का आदेश दिया है।