यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर ज़ेलेंस्की की पत्नी और देश की प्रथम महिला ओलेना ज़ेलेंस्का ने कहा है कि युद्ध के बीच रूसी सैनिक यौन हिंसा को एक हथियार की तरह इस्तेमाल कर रहे हैं। उन्होंने कहा, “रूसी सैनिकों की पत्नियां उन्हें यूक्रेन की महिलाओं का रेप करने के लिए...प्रोत्साहित करती हैं।” बकौल ज़ेलेंस्का, रूसी सैनिक 'खुलेआम' ऐसा कर रहे हैं।