inshorts

रूसी सैनिकों के बेस पर लौटने के बीच 7 साल के उच्चतम स्तर से लुढ़की कच्चे तेल की कीमतें

रिपोर्ट्स के अनुसार, रूसी सैनिकों के बेस पर लौटने के बीच कच्चे तेल की कीमत में 7 साल के उच्चतम स्तर में मंगलवार को 3% की गिरावट आई। ब्रेंट क्रूड 2.87 डॉलर या 3% गिरकर 93.61 डॉलर प्रति बैरल जबकि यूएस वेस्ट टेक्सास इंटरमीडिएट (डब्ल्यूटीआई) क्रूड 3.49 डॉलर या 3.7% गिरकर 91.97 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया है।