रूसी सैनिकों ने यूक्रेन में 11 वर्षीय लड़के का किया गैंगरेप, उसकी मां को देखने को किया मजबूर

यूक्रेन के अधिकारियों ने कहा है कि रूसी सैनिकों ने एक 11-वर्षीय लड़के का कथित तौर पर गैंगरेप किया था और उसकी मां को कुर्सी से बांधकर यह देखने को मजबूर किया। यूक्रेन की मानवाधिकार अधिकारी ल्यूडमिला डेनिसोवा ने कहा कि घटना बूचा शहर की है जिसे यूक्रेन द्वारा वापस नियंत्रण में लिए जाने के बाद कई शव मिले थे।