रूसी सैनिकों ने यूक्रेन में किया प्रवेश

यूक्रेनी बॉर्डर गार्ड के हवाले से रॉयटर्स ने बताया है कि रूसी सैनिकों ने सीमा पार कर यूक्रेन के चरनीहीव, खारकीव और लुहांस्क में प्रवेश किया है। इससे पहले यूक्रेन ने कहा था कि उसने 5 रूसी विमान व एक हेलीकॉप्टर मार गिराए हैं। वहीं, रूस ने कहा कि उसने यूक्रेन के एयरबेस व एयर डिफेंस को नष्ट किया है।