यूक्रेन की मानवाधिकार अधिकारी ल्यूडमिला डेनिसोवा ने कहा है कि रूसी सैनिकों ने यूक्रेनी महिलाओं-लड़कियों के एक ग्रुप को 25 दिनों तक एक घर के बेसमेंट में रखा था। बकौल डेनिसोवा, उनमें से 9 अब गर्भवती बताई जा रही हैं। उनके मुताबिक, रूसी सैनिकों ने यूक्रेनी महिलाओं से यौन हिंसा को युद्ध के हथियार के रूप में इस्तेमाल किया है।