रूसी सैनिकों ने हमले की रफ्तार धीमी कर दी है: यूक्रेन

यूक्रेनी सेना ने सोमवार को कहा कि रूसी सैनिकों ने घुसपैठ के पांचवें दिन हमले की रफ्तार धीमी कर दी। यूक्रेनी सेना के मुताबिक, हालांकि रूसी सैनिक अभी भी कुछ इलाकों में सफलता हासिल करने की कोशिश कर रहे हैं। यूक्रेन ने रविवार को दावा किया था कि उसने 4,300 से अधिक रूसी सैनिकों को मार डाला और घायल किया।