रूसी सौदे को लेकर भारत पर प्रतिबंध लगाना मूर्खतापूर्ण फैसला होगा: अमेरिकी सीनेटर

अमेरिकी सीनेटर टेड क्रूज़ ने जो बाइडन के नेतृत्व वाले अमेरिकी प्रशासन से कहा है कि रूस से एस-400 मिसाइल रक्षा प्रणाली की खरीद को लेकर भारत पर प्रतिबंध लगाना मूर्खता होगी। बकौल टेड, "रिपोर्ट्स हैं कि...बाइडन प्रशासन…भारत के खिलाफ काटसा के तहत प्रतिबंध लगाने पर विचार कर रहा है…मुझे लगता है कि यह...असाधारण रूप से मूर्खतापूर्ण फैसला होगा।"