रूसी हमले के खतरे के बीच यूक्रेन के सपोर्ट में अमेरिकी संसद ने पारित किया प्रस्ताव
अमेरिकी सीनेट ने यूक्रेन को सपोर्ट जताने के लिए और उसके पड़ोसी रूस की सैन्य आक्रामकता की 'निंदा' करने के लिए गुरुवार को भारी मतदान से एक प्रस्ताव पारित किया। इसमें फोर्स का सपोर्ट देने की बात नहीं कही गई। इससे पहले अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने कहा था कि रूस कुछ दिनों में यूक्रेन पर हमला कर सकता है।