रूसी हमलों के बीच कीव पहुंचे ब्रिटिश पीएम जॉनसन, राष्ट्रपति ज़ेलेंस्की से की मुलाकात

ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने यूक्रेन में रूसी हमलों के बीच शनिवार को राजधानी कीव पहुंचकर राष्ट्रपति वोलोदिमिर ज़ेलेंस्की से मुलाकात की। ब्रिटेन में यूक्रेनी दूतावास ने दोनों नेताओं की मीटिंग की एक तस्वीर ट्वीट कर लिखा, "सरप्राइज़।" गौरतलब है कि युद्ध के बीच ब्रिटेन ने यूक्रेन के लिए £10 करोड़ की सैन्य सहायता की घोषणा की है।