रेड बॉल क्रिकेट के पास भटकें भी न पेसर मथीशा पथिराना: एम.एस. धोनी
सीएसके के कप्तान एम.एस. धोनी ने टीम के 20 वर्षीय पेसर मथीशा पथिराना को लेकर शनिवार को कहा कि पथिराना को रेड बॉल क्रिकेट (टेस्ट क्रिकेट) के पास भटकना भी नहीं चाहिए और कम-से-कम वनडे क्रिकेट खेलना चाहिए। उन्होंने कहा कि श्रीलंकाई गेंदबाज़ पथिराना को आईसीसी टूर्नामेंट्स पर ध्यान देना चाहिए और वह श्रीलंका के लिए काफी कारगर साबित होंगे।