रेडिएशन स्तर ज़्यादा मिलने पर जापान ने ब्लैक रॉकफिश की शिपमेंट पर लगाई रोक
जापान सरकार ने मंगलवार को बताया कि फुकुशिमा प्रांत से पिछले महीने पकड़ी गई ब्लैक रॉकफिश में रेडिएशन का स्तर ज़्यादा मिलने के बाद इसके शिपमेंट पर रोक लगा दी गई है। एक अधिकारी ने बताया कि दुनिया में कहीं भी भेजे जा रहे ब्लैक रॉकफिश शिपमेंट को रोका गया है। दरअसल, 2011 में फुकुशिमा में परमाणु हादसा हुआ था।