नीदरलैंड्स की अथॉरिटी फॉर न्यूक्लियर सेफ्टी ऐंड रेडिएशन प्रोटेक्शन ने लोगों को चेताया है कि उन्हें 5जी मोबाइल नेटवर्क से 'सुरक्षित' रखने का दावा करने वाले नेकलेस और एक्सेसरीज़ रेडियोऐक्टिव पाए गए हैं। बकौल अथॉरिटी, इनका उपयोग नहीं करें क्योंकि लंबे समय तक पहने रखने पर ये नुकसान पहुंचा सकते हैं। डब्ल्यूएचओ के अनुसार, 5जी नेटवर्क सुरक्षित है।