inshorts

रेप करने में नाकाम होने पर शख्स ने विवाहित महिला के जननांग को लाठी से किया घायल

महासमुंद (छत्तीसगढ़) में घर में घुसकर विवाहित महिला के साथ रेप की कोशिश करने और नाकाम होने पर उसके जननांग को लाठी से घायल करने के आरोप में 30-वर्षीय शख्स गिरफ्तार हुआ है। पुलिस ने सोमवार को बताया कि अत्यधिक खून बहने के बाद महिला एक अस्पताल में भर्ती कराई गई जहां वह खतरे से बाहर बताई जा रही है।