रेप का आरोप लगाने वाली अधिकारी के 'टू-फिंगर टेस्ट' मामले में महिला आयोग ने लिया संज्ञान

राष्ट्रीय महिला आयोग ने तमिलनाडु में एक फ्लाइट लेफ्टिनेंट पर रेप का आरोप लगाने वाली वायुसेना की महिला अधिकारी के कथित टू-फिंगर टेस्ट मामले में संज्ञान लिया है। आयोग ने घटना की निंदा कर कहा कि डॉक्टरों ने सुप्रीम कोर्ट के आदेश और एक महिला के मौलिक अधिकारों का उल्लंघन किया। आयोग ने वायुसेना प्रमुख से कार्रवाई की मांग की।