रेप की शिकायत करने गई लड़की को एमपी में रातभर थाने में रखा गया, 3 पुलिसकर्मी निलंबित
छतरपुर (मध्य प्रदेश) में मां के साथ रेप की शिकायत दर्ज कराने पहुंची 13-वर्षीय दलित लड़की को रातभर थाने में बिठाने और लातों व बेल्ट से उसकी पिटाई करने के आरोप में 3 पुलिसकर्मियों को निलंबित किया गया है। एक वरिष्ठ अधिकारी के अनुसार, यह मामला 30 अगस्त का है और रेप के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।