महाराष्ट्र में एक शख्स ने अपनी 21-वर्षीय बेटी का शव 44 दिन तक नमक से भरे गड्ढे में रखा ताकि वह उसका दोबारा पोस्टमॉर्टम करा सके। 1 अगस्त को युवती का शव नंदुरबार में फंदे से लटका मिला था। शख्स का आरोप है कि बेटी का रेप हुआ था और पुलिस ने मामले में उचित तरीके से जांच नहीं की।