रेप के आरोपी के हिरासत से भागने के संबंध में पुणे में 3 पुलिसकर्मी निलंबित

पुणे (महाराष्ट्र) में दुष्कर्म करने के आरोपी शख्स के हिरासत से भागने के संबंध में कथित लापरवाही बरतने को लेकर वारजे थाने के 3 पुलिसकर्मियों को निलंबित किया गया है। गौरतलब है, शख्स पर एक 4-वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म करने का आरोप था। वहीं, पुलिस ने आरोपी को शराब के एक अड्डे से दोबारा गिरफ्तार कर लिया है।