inshorts

रेप के आरोपी ने ज़मानत पर रिहा होने के बाद एमपी में पीड़िता के साथ दोबारा किया बलात्कार

रीवा (मध्य प्रदेश) में ज़मानत पर रिहा हुए बलात्कार के आरोपी ने नाबालिग पीड़िता के साथ कथित तौर पर दोबारा बलात्कार किया। बकौल पुलिस, आरोपी को पिछले साल सितंबर में नाबालिग से रेप और धमकी देने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। आरोपी गिरफ्तार हो गया है और उसने पीड़िता को अगवा कर उसके साथ रेप किया था।