रेप पीड़िता की मदद को लेकर चर्चा में आया था एमपी के आश्रम में छात्रों के यौन शोषण का आरोपी
उज्जैन (मध्य प्रदेश) के एक आश्रम में नाबालिग छात्रों के साथ यौन शोषण के मामले में गिरफ्तार किए गए आश्रम के आचार्य राहुल शर्मा ने पिछले साल सितंबर में एक रेप पीड़िता की मदद की थी जिसको लेकर उसकी काफी प्रशंसा हुई थी। शर्मा ने अर्धनग्न अवस्था में मिली 12-वर्षीय रेप पीड़िता को कपड़े देकर उसकी मदद की थी।