उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी में एक शख्स ने कांग्रेस के 2 नेताओं पर धोखाधड़ी का आरोप लगाकर केस दर्ज कराया है। शख्स के मुताबिक, गैंगरेप के बाद उसकी 2 बहनों की हत्या किए जाने पर नेताओं ने आर्थिक सहायता के तौर पर ये चेक सौंपे थे। एएसपी अरुण कुमार सिंह ने कहा, "इस मामले में उचित कार्रवाई की जाएगी।"