inshorts

रेप व हत्या के दोषी गुरमीत राम रहीम को मिली 21 दिन की फरलो

उम्रकैद की सज़ा काट रहे रेप व हत्या के दोषी डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम को 21 दिन की फरलो मिल गई है। इससे पहले उसे आपातकालीन परोल मिलती रही है लेकिन फरलो पहली बार मिली है। हरियाणा के जेल मंत्री रंजीत सिंह चौटाला के अनुसार, कानून के तहत फरलो हर कैदी का अधिकार है।