मध्य प्रदेश हाईकोर्ट ने धार में रेप के बाद महिला की हत्या के मामले में एक व्यक्ति को आजीवन कारावास सुनाने का निचली अदालत का फैसला पलट कर 10 साल से जेल में बंद शख्स को रिहा करने का आदेश दिया है। हाईकोर्ट ने केस में डीएनए मिलान में लापरवाही को लेकर जांच अधिकारी के खिलाफ तहकीकात के आदेश दिए।