inshorts

रेप व हत्या के मामले में उम्रकैद की सज़ा मिलने पर गुजरात में दोषी ने जज पर फेंकी चप्पल

सूरत (गुजरात) में पॉक्सो अदालत ने 5-वर्षीय बच्ची के रेप व हत्या के मामले में 27-वर्षीय शख्स को दोषी करार देते हुए बुधवार को उसे आजीवन कारावास की सज़ा सुनाई। सज़ा सुनने के बाद दोषी ने गुस्से में आकर विशेष पॉक्सो जज पी.एस. काला पर चप्पल फेंक दी। हालांकि, चप्पल जज तक नहीं पहुंची और कटघरे के पास गिर गई।