रेपो रेट में बढ़ोतरी के बाद 215 अंक की गिरावट के साथ बंद हुआ सेंसेक्स
आरबीआई के लगातार पांचवीं बार रेपो रेट बढ़ाने के फैसले के बाद बुधवार को बाज़ार गिरावट के साथ बंद हुआ। बीएसई सेंसेक्स 215 अंकों की गिरावट के साथ 62,410 अंकों पर व एनएसई का निफ्टी 82.25 अंकों की गिरावट के साथ बंद हुआ। सुबह कारोबार की शुरुआत सेंसेक्स ने 9.56 अंक की बेहद मामूली बढ़त के साथ की थी।