आईवियर समूह लक्सोटिका के संस्थापक लियोनार्डो डेल वेकियो का 87-वर्ष की उम्र में निधन हो गया है। इटली के सबसे धनी व्यवसायियों में से एक लियोनार्डो ने अपना बचपन एक अनाथालय में बिताया था। लक्सोटिका का 2018 में फ्रांस की एस्सिलोर में विलय हुआ जिसके बाद इसे एस्सिलोर-लक्सोटिका के नाम से जाना जाता है। यह रे-बैन की पेरेंट कंपनी है।