रेल मंत्रालय ने कहा है कि कर्नाटक के नए (डबल लाइन हुए) बेलगावी-सुलाधल सेक्शन में 120 किलोमीटर प्रति घंटा की स्पीड का सफल परीक्षण किया गया। मंत्रालय ने ट्विटर पर इस ट्रायल का वीडियो भी शेयर किया और लिखा, "स्पीड, सुरक्षा और सर्विस!" मंत्रालय के इस पोस्ट पर कई यूज़र्स ने प्रतिक्रिया दी और एक ने लिखा, "बहुत बधाई।"