रेल मंत्रालय ने बेंगलुरु में एयरपोर्ट की तरह दिखने वाले नवनिर्मित सर एम. विश्वेश्वरैया रेलवे टर्मिनल का एक वीडियो शेयर किया है। गौरतलब है, अंतर्राष्ट्रीय मानकों के मुताबिक बना यह आधुनिक रेलवे टर्मिनल भारत का पहला सेंट्रलाइज़्ड एसी रेलवे टर्मिनल भी है। इस स्टेशन से इसी साल जून में पहली ट्रेन की सेवा शुरू हुई थी।