रेल मंत्रालय ने गुजरात के भावनगर टर्मिनस रेलवे स्टेशन के पुनर्विकास से पहले और बाद की तस्वीरें ट्विटर पर शेयर की हैं। मंत्रालय ने तस्वीरों के साथ लिखा, "नया भारत, नए स्टेशन!" इससे पहले शनिवार को रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने नई दिल्ली रेलवे स्टेशन के प्रस्तावित डिज़ाइन की तस्वीरें शेयर कर लिखा था, "अमृत काल का रेलवे स्टेशन।"