रेल मंत्रालय ने शेयर किया 2 राज्यों की सीमा में पड़ने वाले भवानी मंडी स्टेशन का वीडियो

रेल मंत्रालय ने ट्विटर पर भवानी मंडी रेलवे स्टेशन का वीडियो शेयर किया है। मंत्रालय ने बताया, "दिल्ली-मुंबई रेलवे लाइन पर स्थित यह स्टेशन अनोखा है क्योंकि इस स्टेशन से 2 राज्यों (मध्य प्रदेश और राजस्थान) की सीमा गुज़रती है।" वीडियो में साइन बोर्ड पर एक तरफ मध्य प्रदेश जबकि दूसरी तरफ राजस्थान लिखा हुआ दिख रहा है।