रेल मंत्रालय ने शेयर कीं बेंगलुरु कैंट स्टेशन के प्रस्तावित नई डिज़ाइन की तस्वीरें

रेल मंत्रालय ने दोबारा बनने वाले बेंगलुरु कैंट रेलवे स्टेशन के प्रस्तावित डिज़ाइन की झलक शेयर की है और लिखा, "विकास के स्तंभ।" भारतीय रेलवे फिलहाल देशभर में 21 स्टेशन के आधुनिकीकरण पर काम कर रहा है। इसके अलावा, भारतीय रेलवे ने पहले बताया था कि यात्रियों की सुविधाओं के लिए अब तक 1215 आदर्श स्टेशन बन चुके हैं।