रेल मंत्रालय ने शेयर कीं लंका स्टेशन के पहले और बाद की तस्वीरें, लिखा- नए स्टेशन व नया भारत

रेल मंत्रालय ने असम स्थित लंका रेलवे स्टेशन की पहले व बाद की तस्वीरें शेयर की हैं और लिखा, "नया भारत 🇮🇳 नए स्टेशन 🚉।" इस पर एक यूज़र ने लंका स्टेशन की तस्वीरें शेयर कर कहा, "प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, पीयूष गोयल और सुरेश प्रभु को धन्यवाद।" एक अन्य यूज़र ने कहा, "ये लंका स्टेशन कहां है?"