रेल मंत्री ने शेयर किया भारत की पहली बुलेट ट्रेन के टर्मिनल का वीडियो

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने अहमदाबाद के साबरमती मल्टी मॉडल ट्रांसपोर्ट हब स्थित भारत की पहली बुलेट ट्रेन के टर्मिनल का वीडियो 'X' पर शेयर किया है। वीडियो पर प्रतिक्रिया देते हुए एक यूज़र ने लिखा, "बुलेट ट्रेन जल्द ही हकीकत होगी।" दूसरे ने लिखा, "विकसित भारत की पहली तस्वीर।" गौरतलब है, मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट का काम जारी है।

Load More