रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बर्फ से ढके श्रीनगर रेलवे स्टेशन की तस्वीरें रविवार रात शेयर कीं और लिखा, "गर फिरदौस बर रूये ज़मी अस्त, हमीं अस्तो हमीं अस्तो हमीं अस्त (धरती पर अगर कहीं स्वर्ग है, तो यहीं है, यहीं है, यहीं है)।" गौरतलब है कि बीते कुछ दिनों में जम्मू-कश्मीर के कई हिस्सों में बर्फबारी हुई है।