नीलांचल एक्सप्रेस में यात्रा के दौरान गर्दन में लोहे की रॉड आर-पार होने से जान गंवाने वाले हरिकेश दुबे के परिजन के लिए रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने ₹5 लाख का मुआवज़ा घोषित किया है। वहीं, मृतक के भाई राकेश दुबे ने हादसे को 'रेलवे की लापरवाही' बताया है। उन्होंने लापरवाही करने वाले कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।