रेल रोको प्रदर्शन से 50 ट्रेनों का परिचालन और 130 स्थान हुए प्रभावित: उत्तर रेलवे

लखीमपुर खीरी (यूपी) में हिंसा को लेकर संयुक्त किसान मोर्चा के 6-घंटे के 'रेल रोको' प्रदर्शन से सोमवार को उत्तर रेलवे क्षेत्र में 50 ट्रेनों का परिचालन और 130 स्थान प्रभावित हुए। किसान मोर्चा ने केंद्रीय मंत्री अजय मिश्रा को बर्खास्त कर गिरफ्तार करने की मांग की है। इस मामले में उनके बेटे आशीष मिश्रा को गिरफ्तार किया गया है।