पुडुकोट्टई (तमिलनाडु) में एक रेलवे अंडरपास में भरे हुए पानी में कार फंसने से एक महिला डॉक्टर की डूबने से मौत होने का मामला सामने आया है। गौरतलब है, डॉक्टर अपनी सास के साथ घर जा रही थी जिन्हें मौके पर पहुंचे लोगों ने बचा लिया। बतौर रिपोर्ट्स, भारी बारिश होने के कारण अंडरपास में पानी भर गया था।