रेलवे के 'गार्ड' अब कहलाएंगे 'ट्रेन मैनेजर'

रेल मंत्रालय ने शुक्रवार को बताया कि भारतीय रेलवे ने 'गार्ड' पद का नाम बदलकर 'ट्रेन मैनेजर' करने का फैसला किया है और यह तत्काल प्रभाव से लागू होगा। बकौल मंत्रालय, गार्ड की पोस्ट का नाम बदला गया है लेकिन इसका उनके वेतनमान पर कोई असर नहीं होगा और उनकी नियुक्ति की प्रक्रिया भी पहले जैसी ही रहेगी।